Bihar Laghu Udyami Yojana Final List 2025: लघु उद्यमी योजना 2025 फाइनल लिस्ट जारी, जल्दी देखें अपना नाम

Bihar Laghu Udyami Yojana Final List 2025: दोस्तों, अगर आपने भी बिहार लघु उद्यमी योजना में आवेदन किया था और इसकी सूची देखने का इंतज़ार कर रहे तो आपके लिए अच्छी खबर है की बिहार सरकार ने छोटे उद्यमियों के लिए शुरू की गई बिहार लघु उद्यमी योजना के अंतर्गत इस वर्ष 2025 की अंतिम सूची (फाइनल लिस्ट) जारी कर दी है। यह सूची सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

इस योजना के अंतर्गत चुने हुए लाभार्थियों को अपने व्यापार शुरू करने के लिए 2 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस लेख में हम आपको पूरी जानकारी देंगे कि कैसे अपना नाम सूची में देखें और इसे डाउनलोड करें। कृपया इस लेख को ध्यान से पढ़ें।

Table of Contents

Bihar Laghu Udyami Yojana Final List 2025: क्या है योजना

यह योजना बिहार सरकार का एक महत्वाकांक्षी कदम है, इस योजना की शुरुआत 2023 में हुयी थी । इसका उद्देश्य बिहार राज्य के गरीब और वित्तीय रूप से कमजोर परिवारों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत 5 वर्षों में 5 लाख से अधिक परिवारों को लाभ पहुंचाना। इसमें प्रत्येक लाभार्थी को 2 लाख रुपये तक की मदद की जाएगी , जो की तीन किस्तों में दी जाती है।

Laghu Udyami Yojana Final List 2025 – मुख्य जानकारी

लेख का नाम Laghu Udyami Yojana Final List 2025
लेख का प्रकार सरकारी योजना 
योजना का नामबिहार लघु उद्यमी योजना 2025
आधिकारिक वेबसाइटhttp://udyami.bihar.gov.in
योजना का संचालनबिहार सरकार का उद्योग विभाग
चयन सूची जारी होने की तारीख07 मार्च 2025 (शाम 5:30 बजे)
अंतिम सूची जारी होने की तारीख25 मार्च 2025
वित्तीय सहायता राशि₹2 लाख (तीन किस्तों में)
आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत19 फरवरी 2025
आवेदन की अंतिम तिथि05 मार्च 2025
आवेदन मोडऑनलाइन

Laghu Udyami Yojana Final List 2025 में चयनित लाभार्थी

आपको बता दें की बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने इस साल 59,901 लाभार्थियों का चयन किया है। इनमें कई वर्गों के लोग शामिल हैं, जो की निम्नलिखित हैं:

  • अनुसूचित जाति (SC): 14,838
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 1,342
  • पिछड़ा वर्ग (BC): 15,755
  • अति पिछड़ा वर्ग (EBC): 20,761
  • सामान्य वर्ग (General): शेष चयनित

सबसे अच्छी बात यह है की , पिछले वर्ष (2023-24) में इस योजना से वंचित रह गए 9,901 लाभार्थियों को भी इस बार मौका दिया गया है। तो चलिए अब आपको बताते है की बिहार लघु उद्यमी योजना फाइनल लिस्ट 2025 में अपना नाम कैसे देखे –

Laghu Udyami Yojana Final List 2025: कैसे देखें फाइनल लिस्ट में अपना नाम?

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका नाम इस योजना की फाइनल लिस्ट में शामिल है या नहीं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आप बिहार लघु उद्यमी योजना की आधिकारिक वेबसाइट udyami.bihar.gov.in पर जाएं।
Laghu Udyami Yojana Final List 2025
  1. लिस्ट लिंक पर क्लिक करें: वेबसाइट के होमपेज पर “वित्तीय वर्ष 2024-25 में बिहार लघु उद्यमी योजनान्तर्गत अंतिम रूप से चुने गए लाभार्थियों की सूची” का लिंक मिलेगा , उस पर क्लिक करें।
  1. अपनी श्रेणी चुनें: आपके सामने विभिन्न श्रेणियों की सूची खुलेगी। अपनी श्रेणी पर क्लिक करें।
  2. नाम देखे : सूची डाउनलोड करें और अपने आवेदन संख्या या नाम की सहायता से चेक करें कि आपका इस लिस्ट में नाम है या नहीं।

योजना का उद्देश्य और लाभ: Laghu Udyami Yojana Final List 2025

बिहार लघु उद्यमी योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत:

  • आर्थिक सहायता: चयनित लाभार्थियों को 2 लाख रुपये की राशि तीन किस्तों में दी जाएगी। पहली किस्त 50,000 रुपये की होगी, जो प्रशिक्षण के बाद मिलेगी।
  • प्रशिक्षण: चयनित लाभार्थियों को पटना के उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान में 3 से 6 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • स्वरोजगार को बढ़ावा: यह योजना छोटे उद्योगों को प्रोत्साहित कर बेरोजगारी कम करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद करेगी।

अगर फाइनल लिस्ट में नाम है तो क्या करे : Bihar Laghu Udyami Yojana Final List 2025

फाइनल लिस्ट में नाम आने वाले सभी लाभार्थी अपने आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक आदि को तैयार रखे। सरकार की तरफ से प्रशिक्षण और पहली किस्त की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, जिसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी।

Laghu Udyami Yojana Final List 2025 में नाम नहीं है तो क्या करे ?

यदि आपका नाम फाइनल लिस्ट में नहीं है, तो चिंता न करे। आप योजना की प्रतीक्षा सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अगले साल फिर से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने पर आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

Laghu Udyami Yojana Final List 2025 : Important Links

Final Selection List
औपबंधिक रूप से चयनित आवेदकों की सूची
Download List 
प्रतिक्षा सूची में रखे गये आवेदकों की सूची
Notice

निष्कर्ष

इस लेख में हमने बिहार Laghu Udyami Yojana Final List 2025 के बारे में आपको सारी जानकारी दी, जैसे चयन सूची कैसे देखें, किस्तों में मिलने वाली राशि कितनी होगी और अन्य महत्वपूर्ण तिथियां शामिल हैं। अगर आप इस योजना में आवेदन किये हुए हैं, तो जल्द से जल्द अपना नाम चयन सूची में जांचें और आवश्यक दस्तावेज जमा कर आगे की प्रक्रिया पूरी करें।और अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करें और दूसरों को भी इस योजना का लाभ उठाने में मदद करें! हम भविष्य में भी ऐसी जानकारियां देते रहेंगे।

Laghu Udyami Yojana के बारे में पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

बिहार लघु उद्यमी योजना क्या है?

यह बिहार सरकार की एक योजना है, जो गरीब परिवारों को 2 लाख रुपये की सहायता देकर छोटे व्यवसाय शुरू करने में मदद करती है।

फाइनल लिस्ट में कितने लोग चुने गए हैं?

2024-25 के लिए 59,901 लाभार्थी चुने गए हैं।

अगर मेरा नाम लिस्ट में नहीं है, तो क्या करूं?

प्रतीक्षा सूची जांचें। अगर वहां भी नाम नहीं है, तो अगले साल फिर से आवेदन करें।

Bihar Laghu Udyami Yojana की पहली किस्त कब मिलेगी?

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद 50,000 रुपये की पहली किस्त बैंक खाते में आएगी।

प्रशिक्षण कहां और कब होगा?

प्रशिक्षण पटना में होगा, और तारीख की जानकारी वेबसाइट पर जल्द अपडेट की जाएगी।

क्या दस्तावेज चाहिए?

आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और आवेदन संख्या की जरूरत होगी।

Bihar Laghu Udyami Yojana के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?

किसी भी सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 18003456214 पर कॉल करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top