Maiya Samman Yojana – इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 7500 रूपये, जल्दी से करे यह काम

Maiya Samman Yojana

Maiya Samman Yojana News: नमस्कार दोस्तों ,झारखंड सरकार द्वारा चलाई गयी मैयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस योजना के तहत अब तक 57 लाख महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है, जिसमें से 38 लाख महिलाओं को छठवीं, सातवीं और आठवीं किस्त के रूप में ₹7500 की सहायता राशि मिल चुकी है।

Maiya Samman Yojana Updates

लेकिन आपको बता दे की 18 लाख महिलाएं अभी भी इस योजना से वंचित हैं और सरकार द्वारा जारी नई शर्तों के कारण कई महिलाओं को यह लाभ नहीं मिल पाएगा। इस लेख में हम बताएंगे कि सरकार की नयी शर्ते क्या है, किन महिलाओं को यह राशि मिलेगी, किन्हें नहीं, और क्या करने से इस योजना का लाभ मिल सकता है। तो चलिए शुरू करते है, उससे पहले इस योजना के बारे में थोड़ा सा समझ लेते है –

Maiya Samman Yojana 2025 Overview

मइयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) – योजना का संक्षिप्त विवरण

योजना का नाममइयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana)
राज्यझारखंड
शुरुआत वर्ष2024
लक्ष्यआर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना
लाभार्थीझारखंड की गरीब एवं जरूरतमंद महिलाएं (18 से 50 वर्ष)
वित्तीय सहायता₹2,500 प्रति माह
पात्रता– झारखंड की स्थायी निवासी महिलाएं
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana की प्रमुख बातें

  • इस योजना के तहत हर माह ₹2500 महिलाओं के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजे जाते हैं।
  • इसमें अब तक 57 लाख महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है।
  • योजना के तहत अब तक 38 लाख महिलाओं को छठवीं, सातवीं और आठवीं किस्त का लाभ मिल चुका है।
  • इस योजना के तहत अब भौतिक सत्यापन और DBT अपडेट की अनिवार्यता लागू कर दी गई है।

झारखण्ड सरकार का कहना है कि यदि सत्यापन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाती है, तो अप्रैल 2025 में महिलाओं को 9वीं किस्त के साथ ₹10,000 की कुल सहायता राशि दी जाएगी।

Maiya Samman Yojana: किन महिलाओं को ₹7500 की राशि नहीं मिलेगी?

कृपया ध्यान दे , सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइंस के कारण कई महिलाएं योजना से बाहर हो सकती हैं।

  • जिन महिलाओं के पास सिंगल बैंक खाता नहीं है।
  • जिनके बैंक खाते में आधार कार्ड लिंक नहीं है।
  • जिनके बैंक खाते DBT के लिए सक्रिय नहीं हैं।
  • 1 लाख महिलाएं अपात्र पाई गईं और उनके आवेदन रद्द कर दिए गए हैं।

Maiya Samman Yojana: किन महिलाओं को ₹7500 की राशि मिलेगी?

  • जिन महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक और DBT के लिए सक्षम हैं।
  • जिन महिलाओं का फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है।
  • जिनका बैंक खाता सिंगल अकाउंट के रूप में अपडेट है।

7500 रूपये पाने के लिए क्या करें?

  • यदि आपको अभी तक ₹7500 की राशि नहीं मिली है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
  • बैंक खाते को आधार से लिंक करें।
  • DBT (Direct Benefit Transfer) को सक्रिय करें।
  • फिजिकल वेरिफिकेशन करवाएं।
  • 31 मार्च 2025 तक बैंक डिटेल्स अपडेट करें।

बैंक में जाकर निम्नलिखित कार्य करें:

  • बैंक अधिकारी से आधार सीडिंग करने का अनुरोध करें।
  • KYC दस्तावेज जमा करें।
  • सुनिश्चित करें कि खाता एकल खाता (Single Account) ही हो। महत्वपूर्ण बातें:
  • जिनके खाते में आधार लिंक और DBT सक्रिय है, उन्हें ही योजना का लाभ मिलेगा।
  • 31 मार्च 2025 तक बैंक खाते की जानकारी अपडेट करना अनिवार्य है।
  • 31 मार्च 2025 तक DBT अपडेट न करने पर योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • महिलाओं को फिजिकल वेरिफिकेशन करवाना होगा।

झारखंड सरकार की Maiya Samman Yojana महिलाओं के लिए एक बड़ी आर्थिक सहायता योजना है, लेकिन हाल ही में लागू किए गए नए नियमों के कारण कई महिलाएं ₹7500 की राशि से वंचित रह सकती हैं।

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो तुरंत अपने बैंक खाते को अपडेट करें और DBT को सक्रिय करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top