PM Awas Self Survey Form 2025: दोस्तों जैसा कि आपको पता होगा की पीएम आवास योजना के तहत पहले से ही जरूरतमंद लोगों को योजना का लाभ के तहत एक उचित राशि प्रदान की जाती है जिससे कि वह व्यक्ति अपना पक्का मकान बनाकर अपने सपनों को साकार कर सके
लेकिन दोस्तों अभी हाल ही में पीएम आवास योजना के तहत कुछ अलग तरीके से आवेदन करने के तरीके मतलब इस योजना के तहत लाभ लेने के तरीके को निकाला गया है दरअसल इस तरीके से काफी ऐसे लोग हैं जिनको आवास योजना के तहत लाभ प्राप्त नहीं हो पता है आप चाहे वह उनके आर्थिक स्थिति के चलते हो या फिर अधिकारियों या समाज में रहने वाले लोगों के द्वारा उन्हें दबा दिया जाता हो

दोस्तों दरअसल आवास योजना के तरीके में कुछ बदलाव किया गया है अब आखिर वह बदलाव क्या है तो आपको बता दें कि PM Awas Self Survey Form 2025 इसका नाम दिया गया है अब आखिर इसके तहत क्या बातें बताई जा रही है या फिर आवेदन करने की प्रक्रिया क्या होगी या फिर इसे कौन से प्रकार के लाभ लोगों को होने वाले हैं सब कुछ इस आर्टिकल के अंदर आपको पूरा विस्तार से बताने का प्रयास करते हैं
PM Awas Self Survey Form 2025 क्या है?
दोस्तों चलिए सबसे पहले हम आपको बताते हैं कि यह Awas Self Survey Form 2025 क्या है, तो दोस्तों आपको बता दें कि सरकार की तरफ से आवास योजना का आवेदन करने की प्रक्रिया में थोड़ा सा बदलाव किया गया है दरअसल पीएम आवास सेल्फ सर्वे फॉर्म के माध्यम से ऐसे लोग सरकार के पास आवेदन कर सकते हैं
जो की किसी भी कारण वश उनका नाम लिस्ट में नहीं आता है और फिर सरकार को पता नहीं चल पाता है कि कौन से व्यक्ति योजना के पात्र हैं, इसलिए अब जरुरतमंद व्यक्ति खुद इस PM Awas Self Survey Form 2025 के माध्यम से अपना नाम सरकार के आवास लिस्ट में जोड़वा सके!
PM Awas Self Survey Form 2025 प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तिथियां ?
आवेदन की शुरुआत तिथि – 10 फरवरी 2025
आवेदन की अंतिम तिथि – 31 मार्च 2025 तक
ध्यान रहे कि इस तिथि के भीतर भीतर ही आपको आवेदन कर देना है
इस योजना का लाभ कौन कौन ले सकता है: PM Awas Self Survey Form 2025 Benefits
1. जो बिल्कुल बेघर हैं या जिनके पास रहने के लिए झोपड़ी है
2. जो भीख मांग कर अपना जीवन यापन करते हैं
3. आदिवासियों या फिर अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए
4. जो व्यक्ति बंधुआ मजदूर के रुप में काम करता था
इन परिवारों को PM Awas Self Survey Form 2025 में शामिल नहीं किया जाएगा
दोस्तों इसी के साथ आपको बता दें यह आवेदन फाॅर्म सिर्फ वहीं लोग भर सकते हैं जो नीचे दिए गए निम्नलिखित रुप से आते होंगे:
- जिनके पास पहले से पक्का मकान न हों
- जिसके पास मोटरसाइकिल या चार पहिया या तिपहिया गाड़ी उपलब्ध ना हों
- ₹50,000 से अधिक लोन लेने वाले किसान जिनके पास क्रेडिट कार्ड हों!
- 2.5 एकड़ से अधिक भूमि की सिंचाई करने वाले किसान
- 5 एकड़ से ज्यादा असिंचित भूमी के मालिक
PM Awas Self Survey Form 2025 के लिए कौन कौन से जरूरी दस्तावेज लगेगा?
- परिवार के महिला मुखिया के बैंक खाता और आधार कार्ड
- पति का बैंक खाता और आधार कार्ड
- पति और पत्नी दोनों का संयुक्त फोटो
How To Apply PM Awas Self Survey Form 2025
दोस्तों आपको बता दें कि अगर आप आवास योजना के तहत स्वयं सर्वेक्षण फॉर्म भरना चाहते हैं तो उसके लिए आप दो तरीकों से फॉर्म भर सकते हैं एक तो ऑनलाइन और दूसरा ऑफलाइन नीचे आपको दोनों तरीके बताए हुए हैं आप इन दोनों तरीकों का उपयोग करके अपने फार्म को आसानी से सरकार तक पहुंचा सकते हैं और अपना नाम भी लिस्ट में शामिल करवा सकते हैं उसके बाद आपको सरकार की तरफ से पर्याप्त राशि दे दी जाएगी
PM Awas Self Survey For 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
दोस्तों अगर आप इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए नीचे दिए गए सारे स्टेप्स को फॉलो करें और अपना आवेदन भरे
1: उसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट से जाकर इसका एक ऐप प्राप्त करना होगा
2: अब आपको ऐप को ओपन करना होगा फिर उसमें अपने आधार को सबसे वेरिफाई करना होगा जो कि एक ओटीपी के माध्यम से पूरा कर सकते हैं
3. उसके बाद Self Survey के ऑपशन पर क्लिक करना होगा, फिर आपको अपने फेस स्कैन करके वेरीफिकेशन कंप्लीट करनी होगी!
4. उसके बाद आवेदन को सारी सही सही जानकारियां के साथ अपना आवेदन भरें और फिर सभी आवश्यक दस्तावेजों को भी संलग्न कर लें!
5. उसके बाद आपको अपने कच्चे मकान का भी एक फोटो उसमें अपलोड करना होगा और इस तरह से आपका फाॅर्म सबमिट हो जाएगा!
PM Awas Self Survey For 2025 के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
पीएम आवास योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे पहले आपको जाना होगा आपने पंचायत कार्यालय में और वहां पर अपने पंचायत के सचिव मुखिया या ग्रामीण आवास सहायक से संपर्क करना होगा
अब वहां पर आप इस योजना के लिए PM Awas Self Survey For 2025 को प्राप्त करना है और उसमें सारे जरूरी जानकारी को भर देना है और उसके साथ आवश्यक दस्तावेजों की सूची को भी संलग्न कर देना है उसके बाद आपको अपने पंचायत कार्यालय या फिर ब्लॉक कार्यालय में जमा कर देना होगा

नमस्कार! मेरा नाम Raj Blogger है, और मैं बिहार से हूँ। एक ब्लॉगर और यूट्यूबर के रूप में, मैं डिजिटल दुनिया में अपने अनुभव और जुनून के साथ लगातार कुछ नया सीखने और साझा करने की कोशिश कर रहा हूँ। मेरे पास 8 से अधिक वेबसाइट्स पर काम करने का अनुभव है, जिसमें मैंने विभिन्न प्रकार की सामग्री तैयार की है।
मुझे सरकारी योजनाओं, सरकारी नौकरियों, और लेटेस्ट खबरों से संबंधित जानकारी पर लिखने में विशेष रुचि है। इन विषयों पर गहराई से जानकारी प्राप्त करना और उसे आसान और उपयोगी तरीके से पाठकों के सामने प्रस्तुत करना मेरी प्राथमिकता है।
मैं अपने ब्लॉग और यूट्यूब चैनल के माध्यम से आपको नई और अद्यतन जानकारी प्रदान करने का प्रयास करता हूँ। मेरा उद्देश्य है कि मैं आपको सही और सटीक जानकारी प्रदान कर सकूँ, ताकि आप अपने जीवन के महत्वपूर्ण निर्णयों में बेहतर ढंग से सक्षम हो सकें।








